फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 14 नलकूपाें से तीन लाख के उपकरण चोरी, किसानों में रोष

Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांव काबड़ौत में नलकूप पर चोरी के बाद टूटे पड़े कटआउट। स्रोत किसान - फोटो : शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन।
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत के जंगल में रविवार रात को बदमाशों ने सरकारी समेत 14 नलकूपों से करीब तीन लाख रुपये के स्टार्टर, कटआउट और केबल आदि विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। नलकूपों से चोरी होने पर किसानों में आक्रोश है। पुलिस और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव काबड़ौत निवासी किसान सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें नलकूपों से सामान चोरी होने पता चला। चोरों ने सेंध लगाकर गांव निवासी किसान अनिल मलिक, बिजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, नारायण सिंह, उदयवीर सिंह, जितेंद्र, इंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र के दो, नरेंद्र, जगबीर सिंह और लहरी सिंह के नलकूपों से स्टार्टर, कटआउट, सबमर्सिबल के केबल, डोरी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके अलावा चोरों ने सरकारी नलकूप और बहावड़ी गांव के एक किसान के नलकूप से भी सामान चोरी किया। अनिल मलिक ने बताया कि सभी नलकूपों से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोर तांबे के तार निकालकर ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। किसानों ने नलकूपों पर चोरी होने पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन।  - फोटो : शाहजहांपुर रोड पर कोहरे में जाते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें