फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण होते ही बदल गए जिपं वार्डों के समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण होते ही बदल गए जिपं वार्डों के समीकरण
विज्ञापन

शामली। आरक्षण के लिए चक्रानुक्रम लागू होने से जिला पंचायत की ज्यादातर जिला पंचायत वार्डों के समीकरण बदल गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए दोनों वार्डों के क्षेत्र भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में लगते हैं। दावेदार अपने राजनैतिक आकाओं के पास पहुंच गए हैं और चुनाव को लेकर गोटियां बिछने लगी हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए एससी के लिए आरक्षित हुए सोंटा और गढ़ी अब्दुल्ला खां वार्डों पर सबकी निगाह लग गई है। सोंटा वार्ड में शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव आते हैं, जबकि गढ़ी अब्दुल्ला खां में थानाभवन के साथ ही कैराना क्षेत्र के गांव भी है। इसलिए सबसे ज्यादा दबाव थानाभवन से विधायक एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा और शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल पर अपनी समर्थित प्रत्याशी को जिताने का रहेगा, ताकि आगे चलकर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दावेेदारी मजबूत हो सके। अन्य दलों की निगाहें भी इन्हीं दोनों सीटों पर लगी हैं। गढ़ी अब्दुल्ला खां और सोंटा वार्ड पिछले चुनाव में अनारक्षित थे। गढ़ी अब्दुल्ला खां से मुकेश चुनाव जीते थे, जबकि सोंटा से देशराज भनेड़ा जिला पंचायत सदस्य थे। दोनों रालोद के नेता हैं। इस बार ये चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अनिल कुमार टीनू का वार्ड कैडी इस बार अनारक्षित हो गया है। पिछली बार यह ओबीसी के लिए आरक्षित था। उनके लिए चुनाव अब कड़ा हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं संतोष देवी का वार्ड कासमपुर पिछले चुनाव में महिला के लिए आरक्षित था। इस बार अनारक्षित हो गया है। वार्ड संख्या एक इस बार भी अनारक्षित है। इस वार्ड से पिछले चुनाव में सपा नेता शेर सिंह राणा चुनाव जीते थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 66 बायोडाटा
शामली। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य पद का टिकट पाने के लिए होड़ मच गई है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के पास अलग-अलग वार्डों से दावेदारों के 66 बायोडाटा पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी दावेदारों के बायोडाटा आ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकों में चस्पा कर दी गई आरक्षण सूची
शामली। जिले की 230 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अन्य पदों की आरक्षण सूची ब्लॉकों में चस्पा कर दी गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 19, ब्लॉक प्रमुख के पांच, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 464 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 3126 पद हैं। इन सभी का आरक्षण निर्धारित कर सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें