फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत ने किया भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
कैराना के अकबरपुर सुनहेटी में विकास कार्यो का भौतिक सत्यापन करने पहुचे उपनिदेशक पंचायत - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उपनिदेशक पंचायत ने किया भौतिक सत्यापन
विज्ञापन

कैराना। उपनिदेशक पंचायत ने गांव में हो रहे विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था सही कराने के दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपनिदेशक पंचायत सहारनपुर हरिकेत बहादुर कैराना ब्लॉक के गांव अकबरपुर सुनेहटी एवं बधेव कन्नूखेड़ा गांव के विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे। उपनिदेशक पंचायत ने गांव अकबरपुर सुनेहटी में शौचालय, सीसी सड़क, खड़ंजा एवं नाले सहित सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद गांव बधेव कन्नूखेड़ा में पहुंचकर उपनिदेशक पंचायत ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था सही न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत वसीम, सचिव प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान दाऊद अली, निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें