कैराना में सफाई का निरीक्षण करती अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा
- फोटो : SHAMLI
ईओ को सफाई नहीं मिली दुरुस्त, स्पष्टीकरण मांगा
कैराना। नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी व एसडीएम मणि अरोरा ने बृहस्पतिवार सुबह नगर के तीन वार्डों में सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान अंदर गलियों में सफाई दुरुस्त नहीं मिली। जिस पर सफाई नायक का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अधिशासी अधिकारी ने सबसे पहले चौक बाजार में सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद वार्ड नंबर 15, 16 व 18 का निरीक्षण किया। इस दौरान गलियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। वार्ड वासियों ने ईओ को बताया कि सफाई कर्मी सुबह 10 बजे सफाई करने आते हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर कूड़े के ढेर भी मिले।
ईओ ने बताया कि लोगों की शिकायत आ रहीं थीं कि उनके मोहल्लों में सफाई नहीं होती। न ही नालों की सफाई की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने नगर के कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। सफाई दुरुस्त न मिलने पर सफाई नायक राजकुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।