फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को तृतीय इकाई के तीसरे दिन विशेष शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर चंद्रबली पटेल के द्वारा मां सरस्वती और संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। प्रथम चरण में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालकर मुंडेट खुर्द में पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय मुंडेट खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर चंद्रबली पटेल एवं स्वयं सेवक और सेविकाओं, अध्यापकों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण करने वृक्षारोपण करने एवं पालिथीन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रोफसर आरपी सिंह द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के बारे जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गरिमा, आयुषि, अलिस्बा, डाक्टर सौरभ कुमार पांडे, डाक्टर रोहित राणा, लोकेंद्र, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें