फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- शामली डिपो की कार्यशाला का बजट अवमुक्त हो, जिला उद्योग- व्यापार बंधु की बैठक

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उद्यमियों ने बिजली समस्याओं को उठाया
विज्ञापन

शामली। जिला उद्योग- व्यापार बंधु की बैठक में औद्योगिक नाला के ज्वाइंट बंद करने, बिजली की एक साल की जमानत राशि न मिलने, शामली रोडवेज डिपो के बजट अवमुक्त कराने का मुद्दा उठाकर पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि शामली औद्योगिक क्षेत्र में वर्ष 2016 में छह करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया गया था। नाले के पाइप के जोड़ खुल गए हैं। नाले के ज्वाइंट बंद कराने को उद्यमियों की एक साल से जमानत राशि ब्याज समेत दिलाए जाने की मांग की है। जिला व्यापार बंधु की बैठक में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए बजट अवमुक्त कराने की मांग की है। डीएम ने उद्यमियों-व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए बजट अवमुक्त कराने के लिए निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा जाएगा। बैठक में आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, सचिव अनुज गर्ग, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, विशाल गुप्ता, निखिल ऐरन, राकेश गुप्ता, राहुल गोयल, पवन संगल, अनुराग जैन, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, डॉक्टर बीसी कुमार सहायक आयुक्त इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें