फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त से मिले उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि शुक्रवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि से उनके कार्यालय में उद्यमियों ने मिलकर जिले की इंडस्ट्रीज और ओडीओपी के बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया कि शामली इंडस्ट्रीयल एरिया की कुछ फैक्टरी शामली में और कुछ फैक्टरी कैराना कोतवाली क्षेत्र में आती है। उन्होंने सभी फैक्टरी को शामली कोतवाली क्षेत्र में शामिल करने की मांग रखी। मंडलायुक्त ने बताया कि इस बाबत शासन को पत्र भेजा जाएगा। विद्युत सुरक्षा संबंधी समस्याओं का भी समाधान कराने का आश्वासन दिया। अंकित गोयल ने बताया कि आठ जुलाई को शामली में विद्युत सुरक्षा के डिप्टी डायरेक्टर व उनका ऑफिस स्टाफ इंडस्ट्रीयल एरिया पहुंचेगा। इस अवसर पर रोहित गर्ग, अमर जैन, निपुण जैन, अभिनव बंसल, अपूर्व जैन आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें