फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम से बोले उद्यमी-उत्पीड़न नहीं रुका को बंद हो जाएंगे उद्योग

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर एक होटल में आयोजित उद्योग भारती के कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार चौहा - फोटो : kishatwad
विज्ञापन
शामली। साईंमा, लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित पर्यावरण, शासन और सामाजिकता विषय पर आयोजित गोष्ठी में उद्यमियों ने सहारनपुर जीएसटी एसआईबी पर शामली के उद्यमियों को नोटिस दिए बिना छापा मारकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के सामने साईंमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि सहारनपुर जीएसटी एसआईबी की टीम दिन और रात शामली के उद्यमियों के यहां छापे मारती है। नियमानुसार टीम को छापे से पहले न तो प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लेती है लेकिन ऐसा नहीं होता और न ही उद्यमियों को नोटिस दिए जाते। छापे के नाम पर वसूली कर टीम चली जाती है। साईंमा और लघु उद्योग भारती के संरक्षक अशोक बंसल ने कहा कि सहारनपुर जीएसटी के अधिकारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो शामली का उद्योग खत्म हो जाएगा। जिले के उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर डीएम ने उद्यमियों को इस संबंध में हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी समस्याएं जिला उद्योग बंधु या जिला व्यापार बंधु की मीटिंग में रखकर निस्तारण करा सकते हैं। आईआईए के चेयरमैन आशीष जैन, उद्यमी आलोक जैन, आईआईए के पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग ने कहा कि शामली के उद्योगों को युवा संचालित कर रहे हैं। विदेशों में रिम धुरा, गैस के चूल्हे, बर्तन, माचिस, धूपबत्ती, अगर बत्ती का निर्यात किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने एक जनपद एक उत्पाद में शामली के बर्तन उद्योग को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने उद्यमियों के हित में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शामली में शासन की ओर से 50 सोलर लाइट जल्द ही लगवाई जाएगी। समारोह को जिला उद्योग केंद्र की डिप्टी कमिश्नर जैस्मिन फौजदार, उद्यमी प्रमोद ऐरन, मोहित जैन ने संबोधित किया। इसमें सुशील संगल, चरत बंसल, अमित जैन आशीष अग्रवाल, कमल गोयल, निर्मल जैन अभिषेक जैन, विनीत गोयल, विनय गोयल, अपूर्व जैन आदि काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।क

शामली कैराना रोड पर एक होटल में आयोजित उद्योग भारती के कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार चौहा- फोटो : kishatwad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें