फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज बनत में आयोजित एनएसएस ​शिविर में छात्राओं को सम्मानित करते जिला विद्यालय निरीक
विज्ञापन
शामली। जैन काॅलेज ऑफ एजुकेशन बनत के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रविदास मंदिर बनत में चल रहे सात दिवसीय शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविका व स्वयंसेवकों द्वारा देश भक्ति गीत व कविता, नाटिका आदि की सुंदर प्रस्तुति दी। शिविर के सात दिनों के कार्यों का संक्षिप्त में विवरण अतिथियों को दिया गया। शिविर में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, मीनाक्षी , द्वितीय स्थान पूर्णिमा, एलिस व तृतीय स्थान अंजलि व तुलसी ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस जेस शाक्य द्वारा स्वयंसेवकों,स्वयंसेविकाओं को समाज के प्रति उनके दायित्वों से परिचित कराया, शिविर में सीखे गए कार्यो को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया। डाॅक्टर अमित मलिक ने सभी को जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए भविष्य में जल बचाव के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक दीपक जैन ने कौशल विकास पर जोर दिया। इसके बाद अतिथियों ने सात दिवस में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें