विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, खुशी में खिले रहे चेहरे
शामली। कोरोना काल में कई महीने से बंद चल रहे स्कूल खुले तो विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। उनका कहना था कि कई महीने बाद स्कूल खुलने पर वे बहुत खुश हैं। अब स्कूल में और बेहतर तरीके से पढ़ाई हो सकेगी।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पहुंची 12वीं की छात्रा सदफ ने कहा कि करीब सात माह बाद विद्यालय पहुंचकर बहुत खुश है। घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई तो कर रहे थे, स्कूल में जो पढ़ाई का माहौल होता है, वह घर नहीं मिल रहा था।
12वीं की छात्रा अनन्या गर्ग ने कहा कि घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई तो हो रही थी। लंबा समय तक छुट्टी होने के कारण अब स्कूल खुलने का इंतजार हो रहा था। अब वह इंतजार पूरा हुआ।
12वीं के छात्र हर्षित ने कहा कि पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा वातावरण स्कूल में ही मिल सकता है। घर पर रहकर पढ़ाई तो कर सकते है, लेकिन माहौल नहीं बन पाता।
सिल्वर बेल्स स्कूल के 10वीं के छात्र वंश ने कहा कि स्कूल में जो पढ़ाई हो सकती है वह घर पर नहीं हो सकती। स्कूल में और अच्छी तरह से पढ़ाई हो सकेगी। वह बहुत खुश है।
12वीं की छात्रा सान्या वत्स ने कहा कि स्कूल खुलने पर वह बहुत खुश है। अब वह घर और स्कूल दोनों जगह अच्छे से पढ़ाई कर सकेगी।
12वीं की छात्रा सीमा संगल ने कहा कि घर पर ऑनलाइन पढ़ाई तो हो रही थी, लेकिन कभी-कभी नेटवर्किंग की समस्या बनने से पढ़ाई बाधित हो रही थी। अब स्कूल खुल गए तो सभी समस्या खत्म और पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी।
शामली के जैन कन्या इंटर कालेज में सुबह 8.50 बजे छात्राओं को जानकारी देतीं प्रधानाचार्या रूचिता ढाक?- फोटो : SHAMLI
शामली 8.40 पर स्कोटिंस स्कूल में छात्रा की थर्मल स्कैनिंग करता गार्ड- फोटो : SHAMLI