फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में ले जाई जा रही 50 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
झिझाना पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ोली चेकपोस्ट पर हरियाणा की तरफ से आ रहे 12 टायरा ट्रक से करीब 50 लाख रुपये कीमत की 1020 पेटी शराब पकड़ी है। शराब को गुड़ के बीच छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि ट्रक मालिक समेत दो आरोपी फरार है।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बिड़ोली चेकपोस्ट पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र शर्मा और सचिन त्यागी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। हरियाणा की तरफ से आए ट्रक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली तो गुड़ के बीच छिपाकर रखी अंग्रेजी शराब की 1020 पेटी बरामद हुई। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक चालक दिलबाग सिंह निवासी न्यू दीवान नगर पानीपत हरियाणा है। उसने बताया कि शराब को ट्रक मालिक इंद्र निवासी मंडी बरवाला हिसार व उसका ताऊ का लड़का सतबीर अंबाला से बिहार ले जा रहे थे। दोनों आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें