फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से अभद्रता करने पर चौसाना चौकी पर हंगामा-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। कस्बा चौसाना में दुकान से खरीदे गए सामान के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने दुकानदार के साथ अभद्र टिप्पणी कर दी। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने चौसाना चौकी पर हंगामा-प्रदर्शन करते हए सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिपाही को चौकी से हटाने और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

चौसाना के मेन बाजार में गुलजार की पान दुकान है। बताया गया है कि शनिवार रात को पुलिसकर्मी दुकान पर सामान ले गए थे। एक सिपाही ने दुकान से सिगरेट खरीदी। सिगरेट के पैसे मांगने पर सिपाही और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही राहुल ने सिगरेट के पैसे देने से इंकार करते हुए दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी। देर रात में घर पहुंचकर दुकानदार ने परिजनों को जानकारी दी। रविवार सुबह इस मामले की जानकारी लोगों को मिली तो एक वर्ग के लोग चौसाना चौकी पहुंचे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद चौकी प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने और चौकी से हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और लौट गए। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानदार से बीड़ी सिगरेट लेने को लेकर सिपाही के साथ कहासुनी होने की शिकायत मिली है। इस मामले में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सिपाही को चौकी से हटा दिया गया है। झिंझाना थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि दुकानदार और सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने का मामला जानकारी में आया था। सिपाही राहुल को चौसाना चौकी से हटाकर थाना झिंझाना पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें