शामली। हनुमान धाम पर लंका विजय के बाद श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। श्री रामलीला समिति द्वारा कलाकारों को थानाभवन नगर पंचायत के चेयरमैन संजय शर्मा ने पुरस्कृत किया।
शुक्रवार को हनुमान धाम पर श्रीरामलीला महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि थानाभवन नगर पंचायत के चेयरमैन संजय शर्मा, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, वैद्य उपेंद्र नाथ द्विवेदी, मनोज मित्तल, राजकुमार मलिक, राजकुमार संगल, हरीश धवन, अंबुज कुमार ने श्रीराम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को तिलक किया।
इस मौके पर चेयरमैन ने दिनेश पाठक, उत्तम नामदेव, रविपाठक, रामेश्वर बच्छ, राजकुमार मलिक, सुशील संगल, बालकिशन सैनी, ब्रिजेश वशिष्ठ, आशु निर्वाल, राधेश्याम मित्तल, हनुमान जागरण मंडल हनुमान धाम के मैनेजर मुकेश, पूनम वर्मा, सोनू वर्मा, दिनेश पाठक, बालकिशन सैनी, धर्मेंद्र कांबोज, विकास मित्तल को सम्मानित किया।
जलालाबाद में गांधी चौक मैदान में चल रही पंचायती रामलीला भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। पंचायती राम लीला समिति के पदाधिकारी देवराज जुनेजा, राजकुमार रूहेला, देवेंद्र शर्मा, बोबी शर्मा आदि ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि के स्वरूपों को सम्मानित किया।
स्वामी विवेकानंद महाराज ने भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान लालू भगत, डाक्टर सुनील पंवार, मिठनलाल भटनागर, डाक्टर कन्हैयालाल, डाक्टर गोपाल जाटव, बोबी शर्मा, राजकुमार रूहेला, पंडित राजेंद्र प्रसाद, जनेश्वर गोयल आदि रहे।