शामली। सीबीएसई द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति श्रंखला में रॉक गोल्ड एकेडमी की छात्रा ने परचम लहराया है।
छात्रा कनिका वर्मा द्वारा महात्मा गांधी और भारत अफ्रीका संबंध पर लिखे गए निबंध को प्रथम स्थान पर चुना गया है। बोर्ड की ओर से छात्रा को 15 हजार रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
कनिका वर्मा की इस सफलता पर चेयरमैन सुनील गोयल और स्कूल प्रबंधन समिति ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।