फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन
विज्ञापन

शामली। प्राकृतिक चिकित्सा का दस दिवसीय शिविर का आज समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैराना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के पास वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर आयोजित दस दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व उनके पिता ध्रुवदेव तिवारी मौजूद रहे। डाक्टर सतीश कुमार गर्ग एवं डाक्टर राज तायल ने भी मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में अवगत कराया। आयुर्वेद संस्थान पर संचालित शिविर में 25 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने चिकित्सा शिविर को संचालित करने में डाक्टर सतीश कुमार गर्ग, डाक्टर राज तायल, डॉक्टर देवेश एवं शिविर संयोजक रामेश्वर दयाल आर्य, सत्यपाल आर्य आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, निरंजन सिंह, चमनलाल अरोरा, विनोद अत्री, अरुण जैन, प्रदीप विश्वकर्मा, श्रीपाल धामा, सुभाष शर्मा, महिपाल शर्मा, महेश शर्मा, सुरेशचंद, विजय सैनी, योगेंद्र लाल, मनीष कुमार, मंजू रानी, सतेंद्र कुमार, संजय शर्मा, ब्रिजेश कुमार, मधुर गोयल, बबीता रानी, बाला विश्वकर्मा, मोहन सिंह, चमन देवी, आकृति तायल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें