फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: शामली पुलिस की मुठभेड़ मे दो बदमाश के पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

Sun, 14 May 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी के साथ रविवार सुबह मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।द्ध

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सिपाही अमित सांगवान हाथ में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाशों के नाम कार्तिक और पिंटू निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result: सरधना नगर पालिका पर लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 3600 रुपये, दो मोबाइल, दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों का सीएससी में उपचार कराया गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश 8/9 मई की रात को कैराना रोड पर अलग-अलग बाइक सवार वसीम निवासी बाबरी व अकील निवासी गांव बंतीखेड़ा से 8500 रुपये, दो मोबाइल लूटने की घटना में शामिल रहे हैं। लूट की घटना में अन्य दो बदमाश भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें