शामली। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ यूनियंस के आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक हनुमान रोड शामली के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रत्येक सप्ताह पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग की।
विपिन पूनिया के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को बैंक कर्मचारी पीएनबी हनुमान रोड के सामने इकट्ठा हुए। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विपिन पूनिया ने बताया कि केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम व जीआईसी में यह व्यवस्था काफी समय से चल रही है। आईबीए द्वारा पूर्व में सहमति व्यक्त की जा चुकी है। इसके बाद वित्त मंत्रालय द्वारा इस मुद्दे को सरकार के पास भेज दिया गया, लेकिन अभी तक इस मांग को न मानने पर 27 जनवरी से भारत के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों को बाध्य होकर हड़ताल पर जाना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस अवसर पर हेमंत तेहरी, ललित शर्मा, रोहित मलिक, रोहित खाटियान, प्रमोद पंवार, रमेशचंद, रविकांत कैशला, अमर, विपिन नैन, शेखर राणा, शैलेंद्र आर्य, यशवीर मलिक, दीपक धीमान, अरुण मलिक, संदीप, रविंद्र कुमार, लोकेश, विनेश गुप्ता, तेजवीर व प्रिया आदि मौजूद रहे।