फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में समय से नहीं आते कर्मचारी

Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
check - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के फरमान के बावजूद सरकारी विभागों के कर्मचारी दफ्तर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण में 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिनके एक-एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11.20 बजे जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी की।

इस दौरान जिलापूर्ति कार्यालय में दीपा वर्मा, एआईजी स्टांप कार्यालय में अनुचर गोविंद कुमार, निबंधक कार्यालय में निबंधन लिपिक दीपक गुप्ता, कोषागार में सहायक कोषाधिकारी देवेंद्र कुमार और सहायक लेखाकार सुभाष वर्मा, एसडीएम सदर कार्यालय में स्टेनो अशोक कुमार अरोड़ा, सीओ चकबंदी कार्यालय में अनुरेखक महेंद्र वर्मा तथा चतुर्थ श्रेणीकर्मी सुरेंद्र कुमार, सूचना विभाग में दीपक कुमार, सौरभ कुमार, देवी सिंह और वीरेंद्र कुमार तब तक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। 
विज्ञापन


डीएम ने उक्त कर्मियों का एक एक दिन का वेतन पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत महताब शुक्रवार को अवकाश पर बताए गए थे, लेकिन शनिवार को जब उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, तो उसमें महताब की उपस्थिति दर्ज थी। इसे भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। 

थानों और तहसीलों में दिखे बदलाव 
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यदिवस में प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए। उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लगवा लें।

साथ ही सीसीटीवी भी लगवा लें। थाना, तहसील और नगरपालिका तथा नगर पंचायतों में आगंतुकों के बैठने की उचित  व्यवस्था के साथ ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इसके अलावा धूम्रपान, गुटखा और पान मसाला खाने वालों को सख्त हिदायत दें। यदि   किसी भी कार्यालय में कहीं पर पान-गुटखा खाकर थूकने के निशान मिलते हैं, तो उसके पास वाले कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की जवाबदेही होगी तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
शामली।  जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त रूप से  शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर  शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों एवं प्लेट फार्मों पर इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान की चेकिंग की। कई संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई है। शामली आरपीएफ के थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरतने के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें