फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे कर्मचारी, विभाग अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नो हेलमेट, नो फ्यूल का आदेश का जिले में पालन नहीं हो पा रहा है। परिवहन, आपूर्ति विभाग के कार्रवाई के बाद भी बिना हेलमेट ही जिले के विभिन्न स्थानों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल दिया जा रहा है। मगर विभागीय अधिकारी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

शासन ने हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के आदेश पेट्रोल पंप संचालकों को दिए थे। शामली के दिल्ली रोड, मुजफ्फरनगर रोड, कैराना, कांधला, जलालाबाद में बिना हेलमेट ही पेट्रोल पंपों के कर्मचारी पेट्रोल देते नजर आए। एक कर्मचारी ने पूछने पर कहा कि भाई, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देते तो बाइक सवारों को परेशानी होती है, वैसे भी सभी जानने वाले हैं, इसलिए पेट्रोल दिया जा रहा है।
एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि हेलमेट नहीं लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं जबकि आपूर्ति विभाग की मदद से पेट्रोल पंप संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। प्रयास रहेगा कि आदेश का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें