शामली श्रम विभाग के कार्यालय में परिवार के साथ धरने पर बैठा मिल मजदूर राजीव।
- फोटो : SHAMLI
कर्मचारी के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
शामली। बलवा गांव निवासी राजीव कुमार अपने परिवार समेत सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित राजीव कुमार ने सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पीड़ित को अपर दोआब मिल की प्रबंधकों की ओर से दस नवंबर 2018 को स्पष्टीकरण का मौका दिए बिना आरोप के निलंबित कर दिया गया था। गत 22 फरवरी को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से नोटिस भेजकर यूपी औद्योगिक विवाद नियमावली के नियम के तहत मिल प्रबंधन को अभिलेखों समेत उपस्थित होने को भेजा था। निलंबित कर्मचारी ने बताया कि विभाग द्वारा हस्तक्षेप न किए जाने से उसका उत्पीड़न जारी है। इसलिए परिवार को धरना- प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है।
बलवा गांव निवासी राजीव कुमार अपने परिवार समेत सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित राजीव कुमार ने सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पीड़ित को अपर दोआब मिल की प्रबंधकों की ओर से दस नवंबर 2018 को स्पष्टीकरण का मौका दिए बिना आरोप के निलंबित कर दिया गया था। गत 22 फरवरी को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से नोटिस भेजकर यूपी औद्योगिक विवाद नियमावली के नियम के तहत मिल प्रबंधन को अभिलेखों समेत उपस्थित होने को भेजा था। निलंबित कर्मचारी ने बताया कि विभाग द्वारा हस्तक्षेप न किए जाने से उसका उत्पीड़न जारी है। इसलिए परिवार को धरना- प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है।