शामली के शिव शक्ति वाटिका में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत
शामली। शहर के टंकी रोड स्थित बैंक्वट हॉल में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता योगी गौतमनाथ महाराज, मुख्य अतिथि रंजना राष्ट्रवादी, अरविन्द दृष्टा महाराज, कौशलेश राय तथा विश्व हिन्दू परिषद परिषद मेरठ प्रांत के सेवा प्रमुख प्रेम मौजूद रहे। मुख्य अतिथि योगी गौतमनाथ महाराज ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपनी सनातन परंपराओं पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की विजय के लिए संघर्ष आवश्यक है और समाज को आत्मबल से सशक्त होना होगा। रंजना राष्ट्रवादी ने कहा कि संकट के समय में सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य किए है और वर्तमान समय में भी समाज को सजग रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने जातिगत भेदभाव समाप्त कर एकजुट होकर संस्कृति संरक्षण की बात कही। विशिष्ट अतिथि अरविंद दृष्टा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना समाज में व्याप्त विभाजन को समाप्त कर समरसता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर रजनीश नामदेव,जयदेव संगल, राहुल गिरी, अमित कुमार, निशू आदि मौजूद रहे।