कांधला के गांव भभीसा बीआरसी कार्यालय पर प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक और शिक्षिका। -
- फोटो : SHAMLI
खेल आधारित शिक्षण पर दिया जोर
कांधला। क्षेत्र के गांव भभीसा में बीआरसी कार्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई संचालन के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में खेल आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया।
सोमवार को चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर बिजेंद्र बालियान एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा ने दीप प्रज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर बिजेंद्र बालियान ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ब्लाक आंगनबाड़ी अपने केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों के अंदर भयमुक्त वातावरण व खेल आधारित शिक्षण पर बल दें। सभी आंगनबाड़ी अपने-अपने केंद्रों पर विद्यालय आने से पूर्व रचनात्मक, बाल केंद्रित और कल्पनाशील बनाएं। कार्यक्रम में ब्लाक की शिक्षिकाओं के द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में एआरपी गीता पंवार, अमित कुमार, पंकज कुमार, अजय पंवार, अनुज राठी, नीरू, प्रीति, सपना, रुचि, नेहा, प्रिया, नवीन व अरुण सहित आदि मौजूद रहे।