फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विधायक के रिश्तेदार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा

Sat, 16 Sep 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुंडेट गांव स्थित सपा के एक विधायक के रिश्तेदार के एमएस फार्म हाउस में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। विद्युत विभाग ने इसमें दस लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज की है। फार्म हाउस के पीछे स्थित मकान के अंदर से एलटी लाइन में तार डालकर अंडर ग्राउंड बिजली चोरी की जा रही थी। वहां 40 किलोवाट के कनेक्शन पर लोड 78 किलोवाट का मिला है।
विज्ञापन

मुंडेट कलां गांव स्थित एमएस फार्म हाउस के मालिक अभिनव निर्वाल ने 40 किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है और वहां पर 11 एसी, पंखे, कूलर, दर्जनों लाइट, नलकूप आदि संचालित थे। एमएस फार्म हाउस के पीछे बने मकान के अंदर जमीन में खोदाई कर बिजली के तार बिछा रखे थे और लाइन एमएस फार्म हाउस में जमीन के अंदर से पहुंचा दी गई। बिजली चोरी की सूचना पर बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने जमीन की खोदाई कर तार निकाला और उसके बाद दीवार तोड़ी। वहां पर केबिल मिला। जिसके बाद टीम ने एमएस फार्म हाउस के मालिक अभिनव निर्वाल के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक्सईएन रविंद्र प्रकाश ने बताया कि एमएस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अभी जांच की जा रही है कि यह बिजली चोरी कब से हो रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें