फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बिजली चोरी तो नपेंगे

Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। बिजली चोरी रोको, सरकार देगी चौबीस घंटे बिजली। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सूबे में बिजली चोरी रोकने के लिए पहले सरकारी महकमों को ही आड़े हाथों लिया है। सबसे पहले सभी थानों में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रयोग की जा रही बिजली की जांच के आदेश दिए गए है। एएसपी ने जिले के सभी थानेदारों से शपथपत्र मांगा है कि उनके थाने में बिजली चोरी तो नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा सरकार बनने के बाद  योगी आदित्य नाथ योगी के आदेश पर पूरे सूबे में ग्रामीणांचल में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे की बिजली सप्लाई दी जा रही है।

सरकार की मंशा साफ है कि यदि बिजली चोरी रोकने में जनता मदद करती है तो गांव में भी 24 घंटे बिजली दी जा सकेेगी। इस दौरान सरकार के आदेश पर सबसे पहले सरकारी ऑफिस और आवासों में ही बिजली किए जाने की जांच शुरू करा दी गई। शासन के आदेश पर शामली पुलिस विभाग में भी बिजली का प्रयोग कहां और कितना किया जा रहा है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को एएसपी अनिल कुमार झा ने जिले के सभी थानेदारों को निर्देश देते हुए साफ कहा कि अपने थानों के आवासीय परिसरों में जांच कर यह स्प्ष्ट करें कि वहां कितने आवास है और उनमें कितने बिजली कनेक्शन है तथा मीटर है या नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी थानेदारों से शपथ पत्र देने को कहा है। यदि उसके बाद भी थाने में किसी बैरक या फिर पुलिसकर्मी के आवास में बिना कनेक्शन के विद्युत का प्रयोग मिला तो संबंधित पुलिस कर्मी तथा थानेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें