कैराना। गांव पावटी कलां में बकाए बिल पर कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी।
जिसके बाद टीम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। अवर अभियन्ता की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद व 15-20 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। झिंझाना के अवर अभियन्ता प्रेम सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार को पावटी कलां के स्टाफ के साथ वह गांव में बकाया बिल पर कनेक्शन काटने गये थे।
इस दौरान गांव के ही जावेद चौधरी, साजिद, यामीन व मुरसलीन तथा 15-20 अज्ञात ने कनेक्शन काटने का विरोध किया। साथ ही कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढे़ लाइनमैन दिनेश को भी धमकी देते हुए नीचे उतार लिया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों के फोन भी छीन लिए। आरोपियों के मारपीट कर उतारू होने के बाद टीम को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।