फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत विभाग व विजीलेंस टीम ने नगर में बकाया वसूली अभियान चला कर 10 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया।
विज्ञापन


बुधवार को विद्युत विभाग के एसडीओ ओपी बेदी, अवर अभियन्ता सुनील कुमार, टीजी 2 कय्यूम व विजीलेंस के एसआई ब्रह्मपाल सिंह ने नगर के कई मोहल्लों में बकाया वसूली अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 10 लाख रुपये का बकाया जमा कराया। विद्युत बिल का बकाया जमा नहीं करने पर 160 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। साथ ही एक मुश्त समाधान योजना के तहत 85 उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन किए गए। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता कनेक्शन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर अपने बिलों का भुगतान करें।
विज्ञापन


विद्युत भार के अनुसार कराएं दुकानों का संयोजन

कैराना। एक वाणिज्य विद्युत कनेक्शन पर कई-कई दुकानों में सप्लाई के मामले में विद्युत विभाग ने कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। विद्युत विभाग के शहरी क्षेत्र के अवर अभियन्ता सुनील कुमार ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन से दुुकान की बिजली चलाता है तो वो तुरन्त नया कमर्शियल कनेक्शन ले ले। साथ ही एक कमर्शियल कनेक्शन से केवल एक ही दुकान पर बिजली चलाये, अगर एक कनेक्शन पर दो या अधिक दुकानों पर बिजली चला रखी है तो तुरन्त प्रत्येक दुकान का अलग अलग संयोजन स्वीकृत करा ले। यह कार्य उपभोक्ता स्वयं बिजली घर पर आकर करा लें। जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें