फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने से भरे वाहनों को किसानों ने रोका, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। बस स्टैंड के पास देर शाम गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों को किसानों ने रोक लिया और प्रदर्शन किया। सीएम को भी मामले की शिकायत की गई है। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में कस्बे से लेकर देहात तक इन दिनों सड़कों पर गन्ना भरे ओवरलोड वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। किसानों और भ्रष्टाचार निवारण जन सेवा समिति के नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार गिरि ने बस स्टैंड के पास ओवरलोड ट्रकों के सामने बुग्गी खड़ी करके ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया। किसानों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने को मानक क्षमता से अधिक ट्रकों में लादकर ले जाया जाता है। इसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में कई बार हादसे होने से बचे हैं। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसवाने की मांग लोगों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें