फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विद्युत निगम कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 21 Jul 2022 09:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

विद्युत निगम के कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना रोड स्थित नदी पुल के समीप विद्युत निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात करीब 11 बजे जानकारी मिली कि कुड़ाना रोड पर नदी पुल के समीप शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान शहर की टंकी कॉलोनी आजाद उर्फ दिवाकर (37) के रूप में हुई। वह खेड़ीकरमू बिजलीघर पर बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह अपने परिवार के साथ टंकी कॉलोनी में रहता था। पुलिस से जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा की अद्भुत तस्वीरें: यूपी की सड़कों पर दिखा शिव भक्तों की मस्ती का नजारा, आप भी देखते रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक मृतक के पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री करीब 14 साल की है। सबसे छोटा बेटा करीब चार साल का है। विद्युतकर्मी की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें