फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झटपट पोर्टल से गायब हुए 160 लोगों के बिजली कनेक्शन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए झपटप पोर्टल पर आवेदन करने वाले 160 लोगों के आवेदन गायब हो गए हैं। आठ माह से आवेदन करने वाले बिजली निगम के दफ्तर चक्कर काटने को मजबूर हैं। मामले का पता लगने पर विभागीय अधिकारियों में भी खलबली है। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

लोगों को समय पर बिजली कनेक्शन देने के लिए कुछ समय पूर्व ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने झटपट पोर्टल लांच किया था। योजना के तहत आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन दिए जाते हैं। 11 जनवरी के बाद झटपट पोर्टल को अपग्रेड किया गया लेकिन इस दौरान आवेदन करने वालों का डाटा ही पोर्टल से गायब हो गया। जिले के 1 60 से अधिक उपभोक्ताओं का डाटा गायब है। यह लोग अब अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें