फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर जमा होंगे बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकान पर जमा होंगे बिजली बिल
विज्ञापन

शामली। बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने को लेकर अब लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। उपभोक्ता अपना बिल अपने शहर के मोहल्ले या गांव में राशन की दुकान पर जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने तहसील शामली के राशन डीलरों की बैठक लेकर उन्हें बिजली बिल जमा करने के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का बिल जमा करने की शुरुआत पीडीएस शॉप के माध्यम से की जा रही है। अपना विद्युत बिल जमा करने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकानों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। पीडीएस शॉप के माध्यम से बिजली का बिल अब किसी भी सरकारी राशन की दुकान पर जमा किया जा सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। यह व्यवस्था पूरे जिले में शुरू होने जा रही है। कोई भी बिजली उपभोक्ता अपना बिल अपने आसपास की राशन की दुकान पर जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें