फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर बना खतरा
विज्ञापन

कांधला। मोहल्ला खैल में हरिजन चौपाल के समीप सड़क किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बना हुआ है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
हरिजन चौपाल के पास ही मोहल्ले के बच्चे शाम को खेलते हैं। इस मार्ग से घसौली और चढ़ाव के ग्रामीण गुजरते हैं। रईस, शाहरुख, उम्मेद, देवेंद्र, राहुल, सोनू, सुलेमान आदि ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ ही तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुके हैं। मोहल्ला निवासी विक्रांत ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। भीम सैनी ने बताया कि मोहल्ले के बीच सड़क किनारे सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों को इसे हटवाना चाहिए। सचिन गोयल ने कहा कि बच्चे खेलते समय उसकी चपेट में आ सकते हैं। विभाग को इसको जल्द से जल्द यहां से हटवा देना चाहिए। ताकि किसी अप्रिय घटना होने से बचा जा सके। इसरार का कहना है कि विभाग में कई बार शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम के अफसरों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जेई संदीप कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला है। ट्रांसफार्मर हटाने के लिए विभाग को इसका स्टीमेट बनाकर दिया जा चुका है। जल्द ही इस विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें