फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आखिर लंबी प्रतीक्षा के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर इलेक्ट्रिक दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग अभी तक डीजल इंजन वाली ट्रेनों का संचालन हो रहा था। इस रेल मार्ग का विद्युतीकरण और सिग्नल कार्य पूरा हो जाने के बाद गत 25 फरवरी को उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक ने स्पेशल ट्रेन से विद्युतीकरण और सिग्नल का ट्रायल किया था। ट्रायल के बाद उत्तर रेलवे की टीम ने चार अप्रैल को दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक इलेक्ट्रिक मालगाड़ी का संचालन किया। बृहस्पतिवार को दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर रेल मार्ग पर 04429 इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ी थी, जो शामली में रात्रि 9:00 बजे पहुंची थी।
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे सहारनपुर से 04430 इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन शामली सुबह 9:00 बजे पहुंची। फिर शामली से दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। दूसरी 04429 इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से शाम के समय चलकर शामली रात 9:00 बजे पहुंची। शामली से यह इलेक्ट्रिक ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रविवार को उदयपुर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में डीजल इंजन आएगा। शाम को छह बजे हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन शामली होकर दिल्ली और अजमेर के रास्ते उदयपुर तक जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें