फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के इंतजार एकता विहार कॉलोनी अधूरी

विज्ञापन
झिंझाना ऊन रोड पर एकता विहार कॉलोनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन रोड पर दो साल पहले मां काली मंदिर के पास एकता विहार नाम से कालोनी विकसित की गई थी, लेकिन वहां आज तक नगर पंचायत से कोई सुविधा लोगों को नही मिल रही है। इस समय बोर्ड परीक्षा चल रही है, लेकिन यहां निवास कर रहे हाई स्कूल और इंटर के छात्र छात्राएं वैकल्पिक व्यवस्था से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

चरण सिंह ने बताया कि दो साल से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं, कालोनी में लगे खंभों पर तार नहीं है। जहां तार है। वहां बिजली सप्लाई नहीं है। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा दे रहे बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विकास सैनी ने बताया कि नगर पंचायत से पीने के पानी की व्यवस्था नही कराई गई है। पानी दूर दराज खेतों से ट्यूबवेल से भरकर लाना पड़ रहा है। गर्मी के दिन में समस्या और बढ़ जाती है।
वहीं, सोनू चौहान का कहना है कि बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण अंधेरा होते ही कालोनी के आसपास असामाजिक तत्व जमा होने लगते हैं। नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट कालोनी से मात्र 50 मीटर पहले रोक दी गई है। स्ट्रीट लाइन भी होनी चाहिए। सुभाष सैनी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है। विद्युत निगम से सभी लोगों ने अपने कनेक्शन स्वीकृत कराए हुए हैं। बिल आने शुरू हो गए हैं, लेकिन बिजली सप्लाई अभी तक नहीं आ रही है।
विज्ञापन

कोट...
- अभी तक उनकी कालोनी नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं आती। अप्रैल में प्रस्ताव पास कर यहां विकास कार्य कराया जाएगा, जबकि कालोनी वासियों का कहना है कि यदि ये कालोनी नगर पंचायत क्षेत्र में नही है तो फिर यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास कैसे बनवाए जा रहे हैं। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन

- इस कालोनी का सर्वे किया जा चुका है। जल्दी ही यहां की समस्या दूर होगी। यहां बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। - अजय कुमार ,अवर अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें