फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महिलाएं और दो बच्चे निकले कोराना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में बैंककर्मी समेत कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले हैं। इनमें चाल साल की बालिका और पांच साल के बालक सहित 14 लोग शामली में कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि कैराना और झिंझाना में एक-एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद के 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 47 वर्षीय बैंक कर्मचारी के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनका रैंडम सैंपल लिया गया था। मोहल्ला ब्राहमणान में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मोहल्ला बरखंडी में 12 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें आठ महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 21 साल, 50 साल, 23 साल, 27 साल, 35 साल, 27 साल, 30 साल और 40 साल है। इनके अलावा इसी मोहल्ले में चाल साल की बालिका और पांच साल का बालक भी कोरोना संक्रमित मिला है। इनके अलावा 15 साल का किशोर और 31 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कस्बा झिंझाना में 26 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके अलावा कस्बा कैराना में कचहरी में तीन दिन पहले लिए गए सैंपल में एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने के लिए स्वास्थ्य टीमें भेजी गई है। इनके निवासी वाले स्थानों पर सीलिंग और सैनिटाइजर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें