फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
शामली। थानाभवन, कांधला और कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 23 बाइक, एक स्कूटी और बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाने की बात बताई। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर उसे छिपा देते थे। बाद में चोरी के वाहनों को बेचने की कोशिश करते थे। पुलिस के अनुसार चोरी से मिलने वाली रकम से आरोपी अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी शामली और बागपत के अलावा हरियाणा के करनाल व पानीपत तथा दिल्ली से भी बाइक चोरी करते थे।

जंगल में छिपा रखी थीं 12 बाइक
थानाभवन पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम नोजल के वन विभाग के जंगल में एक बाग के पास छिपाकर रखी गई 12 चोरी की बाइक बरामद कीं। कांधला पुलिस ने गोशाला के पुराने भवन से 10 बाइक, एक स्कूटी और बाइक के पार्ट्स बरामद किए। वहीं कोतवाली शामली पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की।
विज्ञापन


ये आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन पुलिस ने अजय उर्फ जीता निवासी मस्तगढ़, शुभेष निवासी मोहल्ला रेती, सावन निवासी ग्राम सैद थाना गंगोह, सहारनपुर, इरशाद उर्फ कन्टू निवासी ग्राम कुंडा कला थाना गंगोह, सहारनपुर और अंकित उर्फ काला निवासी ग्राम खेड़ागदाई को गिरफ्तार किया। कांधला पुलिस ने वशीर निवासी ग्राम खंद्रावली, राहुल और कपिल निवासी ग्राम रामपुर खेड़ी को गिरफ्तार किया है। तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

अजय उर्फ जीता पर पहले से कई मुकदमे
एसपी के अनुसार अजय उर्फ जीता के खिलाफ थानाभवन के अलावा सहारनपुर में चोरी और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें