फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस के रिश्वत लेने की पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर दो युवकों के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पुलिस को प्रति माह लाखों रुपया देने और फिर भी परेशान करने की ऑडियो प्रसारित करने के मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस और सर्विलांस सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्याण सिंह निवासी वार्ड नंबर-09, फलावदा, तहसील मवाना, मेरठ और कमल सैनी निवासी हरड़ फतेहपुर, थाना थानाभवन के रूप में हुई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को एक्स पर गढ़ीपुख्ता निवासी बिलाल और सलीम के नाम और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर एक पोस्ट प्रसारित की गई थी। पोस्ट में स्मैक सप्लाई, बाइक चोरी कर कबाड़ में कटवाने और 315 बोर के तमंचे सप्लाई करने में पुलिस को लाखों रुपये प्रति माह देकर भी परेशान करने का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पोस्ट प्रसारित करने में कल्याण सिंह और कमल सैनी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी का कहना है कि दोनोें आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें