शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार को दो दिवसीय कोरोना लॉकडाउन और ईद-उल-अजहा के साथ रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।
दो दिन का कोरोना लॉकडाउन शनिवार की सुबह शुरू हो जाएगा। शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार है। इसी के चलते शुक्रवार को कबाड़ी बाजार, बड़ाबाजार, गांधीचौक, नया बाजार, नेहरू रोड, नगर पालिका रोड, माजरा रोड, धीमानपुरा, वीवीइंटर कालेज रोड आदि मार्गों पर सुबह से ही सामान खरीदने के लिए भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। पूरे दिन बाजारों में भारी भीड़ रही। ईद-उल-अजुुुहा के मद्देनजर पूरे दिन मुस्लिम महिलाओं ने बच्चे के सामान, खिलौने, कपड़े, रसोई का सामान की खरीदारी की। रक्षाबंधन से पहले दो दिन का लॉकडाउन के चलते महिलाओं और युवतियों ने शुक्रवार को जमकर राखियों की खरीददारी की। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुबह पांच बजे से लेकर रात 9 बजे तक जिले के सभी मार्गों पर यूपी रोडवेज की बसों का संचालन होगा।
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI
शामली बडा बाजार में ईद पर खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI
शामली बडा बाजार में ईद पर खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI