फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकाया किश्त बनी रोड़ा, ढाई घंटे रोकी दूल्हे की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। शादी वाले घर की खुशियों के बीच बरात उस समय मुश्किल में फंस गई, जब दूल्हे की कार को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने बकाया किश्त के कारण शामली कलक्ट्रेट के पास रोक लिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। आखिर काफी समझाने और आश्वासन के बाद दूल्हे की कार को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

पानीपत निवासी माेहम्मद की शादी बिजनौर के ताजपुर गांव में तय हुई थी। बृहस्पतिवार को दूल्हा परिवारजनों और भाभी के साथ किराये पर ली गई कार से बरात लेकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी शामली कलक्ट्रेट के पास पहुंची। फाइनेंस कंपनी के दो बाइक सवार एजेंटों ने कार को घेर लिया और किश्त बकाया होने का हवाला देकर गाड़ी रोक दी।
एजेंटों के अनुसार, कार चालक ने गाड़ी फाइनेंस पर ली थी और करीब डेढ़ लाख रुपये की किश्त बाकी चल रही थी। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, इसलिए गाड़ी जब्त करने पहुंचे थे
विज्ञापन

दूल्हे ने एजेंटों से कहा कि गाड़ी को उन्होंने आठ हजार रुपये किराये पर लिया है और यदि बरात ही न पहुंचे तो शादी की पूरी तैयारी बिगड़ जाएगी लेकिन एजेंट बिना किश्त के आश्वासन के कार छोड़ने को तैयार नहीं थे।
करीब ढाई घंटे की नोकझोंक और भीड़ जुटने के बाद आखिरकार दूल्हे और उसकी भाभी ने कार चालक से जल्द किश्त भरवाने का वादा किया। तब जाकर कार को जाने दिया गया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
दूल्हे ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि जिस गाड़ी से वह बरात ला रहा है वह फाइनेंस पर है और किश्त भी बकाया है। दूल्हे ने कहा कि वह इसकी शिकायत पानीपत पुलिस से भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें