फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाली ई-रिक्शा होंगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारुकरने के लिए बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही ई रिक्शाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। एआरटीओ ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाली ई रिक्शाओं को पकड़कर जब्त किया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह में ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर शहर में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों और बाजारों में दौड़ रही ई रिक्शाओं के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान जो ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चलती पाई जाएगी, उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने ई रिक्शा चालकों और उनके स्वामियों से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। एआरटीओ ने बताया कि ई रिक्शा चालकों का रूट निर्धारण भी किया जाएगा।
कैंप में बस चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
शामली। विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को बस अड्डे वा चालक-परिचालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया। डा. राजकुुमार, डा. सोहेल ने चालक-परिचालकों के नेत्रों एवं स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर एआरटीओ मुंशीलाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज वाजपेयी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें