फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का हुआ लोकार्पण

Mon, 02 Dec 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धांलू । संवाद
विज्ञापन
शामली। श्री हरि कृपा ट्रस्ट व श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का लोकार्पण अरविंद दृष्टा महाराज और हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी व सचिव राजकुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान सदाशिव विराजमान हुए हैं। 16 कलाओं युक्त सदाशिव भगवान पूर्ण है। परमात्मा की संरचना में पूर्ण ही पूर्ण होता है। परमात्मा कण-कण में व्याप्त हैं। हमारी वास्तविकता भगवान शिव हैं। दूसरे के दोष की बजाय अपने दोष को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने जीवन को बचाना है, तो हमें संत की शरण में जाना पड़ेगा। संत ही हमें परमात्मा की ओर जाने का रास्ता बताता है। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीना गोयल, पूनम गर्ग, अंजू गुप्ता, शालू बंसल, सारिका बंसल, आदिति अग्रवाल, पुनीत द्विवेदी, चंचल द्बिवेदी, मनोज गोयल, गिरधारीलाल नारंग, नरेंद्र गोयल, घनश्यामदास तायल, शिवकुमार, रवि संगल, मुकेश गर्ग, मनोज मित्तल, अवनीश संगल व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें