फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टूटी सड़कें और बिना रेलिंग के पुल पर हादसों का खतरा

Mon, 02 Dec 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ठंड के साथ ही जिले में कोहरा भी छाने लगा है। जिले में कई स्थानों पर सड़कों में गड्ढे हैं। कहीं पर पुल की रेलिंग तक टूटी पड़ी है। ऐसी स्थिति में कोहरे में हादसा होने का खतरा भी बन गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिले की सड़कें जर्जर हाल में है।
विज्ञापन

n दिल्ली रोड पर बने गड्ढे : शहर के दिल्ली रोड पर गांव खेड़ीकरमू के पास सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क उधड़ी होने के कारण बजरी बिखरी पड़ी है। जिस पर दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा अधिक है। दिल्ली को जोड़ने वाले इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है।
n मुंडेट-बधेव नहर पुल की टूटी पड़ी रेलिंग : गांव मुंडेट व बधेव के बीच पूर्वी यमुना नहर के पुल की दोनों तरफ की ईंटों की दीवार की बनाई गई रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। यह मार्ग शामली से गढ़ीपुख्ता कस्बा जाता है। रात में कोहरे में रेलिंग न होने से हादसा होने का खतरा यहां बना है।
विज्ञापन

n करनाल रोड पूर्वी यमुना नहर पुल : मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर के पुराने पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी हुई है। पुल भी जर्जर स्थिति में है। प्रशासन ने वाहनों का आवागमन रोकने के लिए दोनों तरफ ईंट की दीवार बनवाई थी, लेकिन वे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। रात में कोहरे से अगर कोई वाहन इस पुल की तरफ आ जाए तो दुर्घटना होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें