फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा चतुर्दशी आज, गढ़ी हसनपुर में नहीं लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। श्रीदुर्गा चतुर्दशी आज मनाई जाएगी। जिसको लेकर चौसाना क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर प्राचीन नव दुर्गा मंदिर रंगीन रोशनी से सराबोर हो गया है। प्रशासन की ओर से मेले की अनुमति नहीं दी गई है, केवल मंदिर में प्रसाद चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव गढ़ी हसनपुर में प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की चतुर्दशी के मौके पर विशाल मेला आयोजित होता है। मान्यता है कि मां के दरबार में सभी मुरादें पूरी होती हैं। प्रत्येक वर्ष चतुर्दशी के मौके पर लगने वाले मेले में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली राज्यों से भक्त मां दुर्गा के दर्शन को आते हैं।
मंदिर कमेटी के सदस्य रविकुमार ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने नव दुर्गा मंदिर मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। केवल मां दुर्गा के दर्शनों के पश्चात पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें