गढीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडियो को ट्रॉफी देत
- फोटो : SHAMLI
दुल्लाखेड़ी टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्ला खेड़ी में चल रही सीसीएल चौहान क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। दुल्लाखेड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया।
रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुल्लाखेड़ी एवं हथछोया टीम के बीच हुआ। हथछोया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 12 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 153 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें हथछोया की टीम की ओर से अमजद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन एवं फिरोज ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी दुल्लाखेड़ी की टीम की ओर से अवनीश शर्मा ने 71 रन एवं मोंटी ने 36 रन का योगदान देकर अपनी टीम को विजय दिलाई। दुल्लाखेडी टीम ने 11 .3 ओवर पर दो विकेट खोकर 155 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कैराना विधायक नाहिद हसन के प्रतिनिधि मनोज राणा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये नगद एंव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विशिष्ट मुख्य अतिथि बिट्टू राणा ने उपविजेता रही हथछोया की टीम को 6100 रुपये नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच में दुल्लाखेडी की टीम की ओर से 36 रन और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मोंटी सिंगरा एवं हथछोया टीम की ओर से मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मुकुल शर्मा को दिया गया। इस दौरान रविंदर राणा डीलर, ठाकुर अरुण राणा, सूर्य प्रताप, हिमांशु राणा, दीपक राणा, गौरव राणा, चिरमौली राणा, कपिल राणा आदि मौजूद रहे।