फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह लगे ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह लगे ढेर
विज्ञापन

जलालाबाद। शहर से कूड़ा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके अलावा कृष्णा नदी के पुल के उत्तरी किनारे पर भी नगर पंचायत ने कूड़ा डालकर वहां ढेर लगा दिए हैं। इससे दुर्गंध के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने दक्षिणी जमालपुर मार्ग पर नगर पंचायत ने डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि खरीदी है। भूमि पर चहारदीवारी निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते यहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा। कस्बे से कूड़ा नहीं उठाए जाने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। जलालाबाद में कृष्णा नदी के पुल के उत्तरी किनारे पर गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पास में ही धार्मिक स्थल देवता मंदिर, मिठीकुई मंदिर, जैन मंदिर मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर सुबह से लेकर रात्रि तक बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। सुबह-शाम लोग सैर के लिए भी आते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड की भूमि पर कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होने पर मार्ग किनारे कूड़े का ढेर कहीं पर भी नजर नहीं आएगा। ईओ विजय आनंद ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा वाहन नहीं जा पा रहे हैं। मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद किसी भी मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर एकत्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें