जलालाबाद मदरसे में बोलते मौलाना शरीफ । संवाद
जलालाबाद। कस्बे के मदरसा जामिया अरबिया मिफ्ताहुल उलूम में जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मदरसे में पढ़ाई पूरी करने वाले 88 छात्रों को मौलवी, मुफ्ती, हाफिज और कारी की सनद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के मोहतमिम कारी वलीउल्ला शेरवानी ने की। संचालन कारी अय्यूब, मोहम्मद शोएब और मौलाना शोएब ने संयुक्त रूप से किया। हदीस की आखिरी किताब बुखारी शरीफ का आखिरी दर्स मुफ्ती मोहम्मद ताहिर ने दिया। उन्होंने कहा कि तालीम की कमी से समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं और युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने दीन की तालीम के साथ-साथ दुनियावी और आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती जमाल उर रहमान हैदराबादी ने दुआ कराई। मौके पर मौलाना आरजू मियां, मौलाना निशात, मौलाना फैल शेरवानी, मौलाना नौशाद शेरवानी, सैयद जीशान , मौलाना शारिक आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद मदरसे में बोलते मौलाना शरीफ । संवाद