फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में पाला, दिन में शीतलहर चलने से तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा

Fri, 07 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में रात को पाला पड़ा और दिन में धूप निकली। पाला पड़ने और शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।
विज्ञापन

जिले के मौसम में दो दिन से सुधार आया है। मौसम में सुधार होने के कारण बृहस्पतिवार को सुबह से ही दिनभर धूप निकली रही। रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा बना रहा। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से राहत महसूस करते रहे। हालांकि शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। लोग दुपहिया वाहनों पर कपड़ों में लिपटकर जाते हुए दिखाई दिए।
दिन में 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम साफ होने से लोगों ने धूप में बैठकर राहत पाई। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने के कारण नौ डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा होने और दिन में धूप निकलने के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें