फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए बनाया औषधि बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन ने नई पहल करते हुए मां सावित्री हॉस्पिटल में औषधि बैंक बनाया है। एकत्रित होने वाली दवाएं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार से औषधि बैंक शुरू किया गया है। घरों में बची दवाएं लोगों के लिए व्यर्थ होती हैं, इस तरह की दवाओं को एक्सपायर होने से पहले बैंक में इकट्ठा किया जाएगा। एक्सपायर डेट से पहले दवा का पैक या रैपर सुरक्षित हो, वह औषधि बैंक में जमा करा सकता है। औषधि दानदाता को क्लब के मंडल अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित डोनर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में रोट्रक्टर और एनएसएस के स्वयं सेवक संकलन सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। मेडिसिन की जांच डॉ. अमित मोहन संगल, डॉ. नीलम शुक्ला, डॉ. रितिनाथ शुक्ला द्वारा की जाएगी।
उधर, ग्लोबल वाइट केन दिवस पर शामली आई बैंक के लिए डोनर जागरूकता अभियान रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन द्वारा किया गया। मां सावित्री हॉस्पिटल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक मंडल अध्यक्ष नितिन तायल ने क्लब की पहल की सराहना की। मौके पर जोनल सेक्रेटरी डा. अजय बाबू शर्मा, डॉ. अजय श्रीवास्तव, सुभाष धीमान, संदीप विश्वकर्मा, दीपक कौशिक, संयुक्त सचिव डा. नीलम शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें