फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पुलिस ने एक हथियार तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस को क्षेत्र के गांव अलीपुर मार्ग पर अवैध हथियार तस्करों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने बाइक पर आए दो लोगों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी तस्लीम निवासी कैराना हाल निवासी मोहल्ला नौकुआं को दबोच लिया। जबकि आरोपी का भाई बिलाल फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई इमरान दिल्ली से जाली नोटों की तस्करी के मामले में जेल में है। फरार आरोपी बिलाल को पिछले वर्ष तीन पिस्टल के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की जाती है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें