फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
शामली रलवे स्टेशन पर सर्दी में बच्चे को लेकर बैठी महिला - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बूंदाबांदी से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के बाद दूूसरे दिन भी आकाश में बादल छाए रहे, पूरे दिन रुक रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में बूंदाबांदी से दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। धूप न निकलने और बूंदाबांदी होने के बाद 11 किमी प्रति घंटे की हवा चली। दिन का तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को दिन निकलने के बाद घने बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा चलने से लोग छुपे रहे और बाजारों की रौनक गायब हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौसम में बदलाव आने से बुधवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह तक आठ एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मंगलवार दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक दो एमएम मिलाकर दस एमएम बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। लखनऊ ग्रामीण अंचलीय के मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों मे बारिश और बर्फबारी होने से हालात बदले हैं। मैदानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है। बुधवार को भी बूंदाबांदी चलने सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी से फसलों को होगा फायदा
शामली। उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने बताया कि बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा। गन्ना और अन्य फसलों में बारिश से कीट रोग समाप्त हो गया है। सभी फसलों में बूंदाबांदी से लाभ हो रहा है। जिला उद्यान निरीक्षक नरेशचंद ने बताया कि बूंदाबांदी से बागवानी और सब्जी को लाभ पहुंचा है। बारिश से आम के बागों की धुलाई से कीट खत्म हो गया है। आठ दिन के पाले से आलू और मटर को थोड़ा नुकसान हुआ है।

शामली बरसात में पन्नी ढक कर बाइक पर जाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात के दोरान छाता लगा कर जाती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें