फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार रात तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

शामली। पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार रात बादलों की तेज गर्जना और हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सोमवार सुबह धूप निकली और बादल छाए गए। दिन का तापमान 36 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार रात 11 बजे के बाद आकाश में बादल छाए गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। आधा घंटे की बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। मध्य रात्रि के बाद मौसम सामान्य हो गया। सोमवार सुबह धूप निकली। दोपहर तक आकाश में बादल छाए गए। पूरे दिन मौसम मिश्रित रहने से दिन का तापमान 36 और रात का 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम मिश्रित रहेगा। बृहस्पतिवार को आधी और बूंदाबांदी हो सकती है। देर रात आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को दिन में श्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें